Author: Abdullah Mansoor

न्यूटन:- लोकतंत्र की ग्रैविटी बताती फिल्म

“न्यूटन” एक फिल्म है जो एक सरकारी अधिकारी की कहानी को बताती है, जो छत्तीसगढ़ के जंगल में एक दूरस्थ मतदान केंद्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का संकल्प रखता है। फिल्म की शुरुआत एक राजनेता के शर्मनाक प्रचार से होती है, जो लोगों के कंधों से ऊपर उठकर एक वाहन पर खड़ा होता है। न्यूटन के घर में टेलीविजन स्क्रीन में माओवादियों द्वारा की गई इस हिंसा की घटना की खबर से गूंज रही है। फिल्म में न्यूटन के नाम के बारे में भी बात की जाती है, जो उनकी पहचान के संदर्भ में महत्वपूर्ण होता है। इस फिल्म में दलित और प्रजाति के मुद्दे को सामने लाया गया है, जो समाज के विभिन्न पहलुओं को प्रकट करता है।

Read More

हर सवाल का सवाल ही जवाब हो

अशराफ अक्सर पसमांदा आंदोलन पर मुस्लिम समाज को बांटने का आरोप लगाकर पसमंदा आंदोलन को कमज़ोर करने की कोशिश करता है। जिसके भ्रम में अक्सर पसमांदा आ भी जाते हैं। जबकि पसमांदा आंदोलन वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने की चेष्टा, सामाजिक न्याय का संघर्ष, हक़ अधिकार की प्राप्ती का प्रयत्न है। जिसका किसी भी धर्म से कोई सीधा टकराव नही है। इतिहास साक्षी है कि अशराफ, हमेशा से धर्म का इस्तेमाल अपनी सत्ता और वर्चस्व के लिए करता आ रहा है, और इसमें सफल भी रहा है। अतः उसके लिए यह आरोप लगाना बहुत आसान है। पसमांदा की तरक़्क़ी में सबसे बड़ी बाधा अशराफ ही बना हुआ है जो पसमांदा को धार्मिक और भावनात्मक बातो में उलझा कर उसको उसकी असल समस्यों, रोज़ी रोटी, समाजी बराबरी और सत्ता में हिस्सेदारी से दूर रखते हुए स्वयं को सत्ता के निकट रखना सुनिश्चित किये हुए है। इसलिए पसमांदा को इस धोखे से बाहर निकल कर सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में अशराफ के विरुद्ध कमर कसकर खड़ा होना होगा।

Read More